बिहार

MADHUBANI:- बाढ़ के मजद्देनजर सभी अधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का डीएम ने दिया निर्देष, कहा-निजी नावों एवं कम्युनिटी किचन संचालकों के लंबित भुगतान का आदेश

मधुबनी-26 जून। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर विस्तृत समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मानसून की वर्षा कभी भी जिले को प्रभावित कर सकती है, इस लिए सभी संबधित पदाधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहे। उन्होंने कहा कि केवल जिले में होने वाली बारिश से ही प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नेपाल के भू-भाग में होने वाली वर्षा से जिले में बाढ़ की संभावना बनी रहती है। अतः हमें नेपाल स्थित पड़ोसी जिले की भी वर्षापात पर भी पैनी नजर बनाये रखना है।

उन्होंने बाढ़ आश्रय स्थल की तैयारी के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में चापाकलों की तत्काल मरम्मती की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छ पेय जल की आपूर्ति जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय में प्रभावित लोग अन्य सुरक्षित जगहों की ओर गमन करते हैं। ऐसे में जिले के सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेय जल की आपूर्ति सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन से चिकित्सा संबंधी सभी तैयारियों की जानकारी ली। तथा कहा कि सर्पदंश सहित सभी आवश्यक दवाइयों की कमी न होने पाए।

उन्होंने पूर्व में बाढ़ के दौरान निजी नाव संचालकों के द्वारा दी गई सेवा के बदले लंबित भुगतान की समीक्षा की। तथा कहा कि किसी भी सूरत में इस प्रकार का कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। ताकि,समय आने पर उनसे पुनः आवश्यकतानुसार सेवा ली जा सके। फीस बिल की समीक्षा के क्रम में कहा कि लंबित डीसी बिल का निष्पादन नही करने वाले पदाधिकारियो पर जबाबदेही कर करवाई की जाएगी। उन्होंने इस बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को कम्युनिटी किचन के संचालकों के लंबित भुगतान की समीक्षा भी की। तथा सभी संवेदकों के बकाया राशि के भुगतान को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों सहित अनुमंडल अधिकारियों को बांध की अद्यतन स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने,तटबंधों की नियमित निगरानी करने के साथ साथ संवेदनशील स्थलों की जानकारी तुरंत जिले को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता अवधेश राम,उप विकास आयुक्त विशाल राज,सिविल सर्जन सुनील कुमार झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी कार्यालय कक्ष से और जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ऑनलाइन मोड में शामिल हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button