
बिहार
नन्हे-नन्हे स्कुली बच्चों से मिलकर उत्साहित हुए डीएम
मधुबनी- 20 मई। जिलाधिकारी के लौकही प्रखंड क्षेत्र के दौरे में न मिल पाने के कारण विद्या विहार पब्लिक स्कूल लौकही के बच्चे शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बड़े उत्साह के साथ सभी बच्चों से मिलकर उनका नाम और हालचाल पूछा। इतना ही नहीं, बल्कि जिलाधिसकारी ने बच्चों के उनके कक्षा के सापेक्ष ज्ञान आधारित उनसे कुछ प्रश्न भी पूछे। बच्चे द्वारा भी बड़े उत्साह के साथ सभी प्रश्नों का जवाब दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी बच्चों के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई।
जिलाधिकारी से मिलकर सभी बच्चे काफी खुश दिख रहे थे। मौके पर डीईओ नसीम अहमद भी मौजुद थे।



