ताज़ा ख़बरें

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन

दुबई- 13 मई। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया । वे 73 वर्ष के थे। वह 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का पदभार संभाल रहे थे।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने उनके निधन की घोषणा करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, इस्लामिक देशों और दुनिया भर के लोगों के साथ संवेदनाओं से स्वयं को जोड़ा है। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान के स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति व अबूधाबी के शासक की जिम्मेदारी संभाली थी। 1971 में संयुक्त अरब अमीरात के सृजन के बाद शेख जायद बिन सुल्तान पहले राष्ट्रपति बने थे। 2 नवंबर, 2004 को उनके निधन के बाद उनके पुत्र को उत्तराधिकारी चुना गया था।

राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में ढांचागत सुधार की पहल की थी। उनके कार्यकाल में संयुक्त अरब अमीरात ने विकास की तेज रफ्तार देखी है, वहीं वहां के नागरिकों ने जीवन स्तर में सुधार महसूस किया है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की शासन व्यवस्था में लोगों के जुड़ाव की पहल की थी। संघीय राष्ट्रीय परिषद में लोगों को नामित किये जाने की उनकी पहल को भविष्य में संयुक्त अरब अमीरात में सीधे चुनाव की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा था। अब संयुक्त अरब अमीरात के उप राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करेंगे। 30 दिन के भीतर नए राष्ट्रपति का चयन किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button