
दरभंगा-निर्मली-सहरसा के बीच 8 मई से 3 जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
सहरसा- 06 मई। आगामी आठ मई से दरभंगा जिला स्थित लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से सहरसा के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा।हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी आठ मई से लहेरियासराय,झंझारपुर , निर्मली , आसनपुर कुपहा , सरायगढ़ , सुपौल के रास्ते तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लहेरियासराय से सहरसा के लिए तीन ट्रेन चलेगी। जिनमें पहली ट्रेन संख्या – 05545 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से सुबह 5.05 बजे खुलकर 5.20 बजे दरंभगा , 6.02 बजे सकरी , 7.08 बजे झंझारपुर , 8.06 बजे निर्मली , 8.45 बजे सरायगढ़ , 9.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।जबकि दूसरी ट्रेन संख्या – 05543 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से दिन के 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे दरंभगा , 1.13 बजे सकरी , 1.49 बजे झंझारपुर , 2.35 बजे निर्मली , 3.05 बजे सरायगढ़ , 4.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 6.05 बजे सहरसा पहुंचेगी।वही तीसरी ट्रेन संख्या – 05547 लहेरियासराय से सहरसा डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय से रात के 8.05 बजे खुलकर 8.23 बजे दरंभगा , 9.04 बजे सकरी , 9.43 बजे झंझारपुर , 10.29 बजे निर्मली , 11 बजे सरायगढ़ , 11.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 1.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि सहरसा से लहेरियासराय के लिए भी तीन ट्रेन चलेगी। जिनमें पहली ट्रेन संख्या – 05544 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से सुबह 5.15 बजे खुलकर 6.01 बजे सुपौल , 7 बजे सरायगढ़ , 7.37 बजे निर्मली , 8.23 बजे झंझारपुर , 10.08 बजे सकरी , 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन संख्या – 05548 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से दिन के 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल , 12.50 बजे सरायगढ़ , 1.25 बजे निर्मली , 2.18 बजे झंझारपुर , 3.12 बजे सकरी , 4.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 5.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।जबकि तीसरी ट्रेन संख्या – 05546 सहरसा से लहेरियासराय डेमू स्पेशल ट्रेन सहरसा से शाम के 6.35 बजे खुलकर 7.21 बजे सुपौल , 8.42 बजे सरायगढ़ , 9.19 बजे निर्मली , 10.13 बजे झंझारपुर , 10.46 बजे सकरी , 11.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि सभी डेमू स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय और सहरसा के बीच अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा , ककरघाटी , बिजुली हाल्ट , तारसराय , शहीद सुरज नारायण सिंह , सकरी , मानीगाछी , मंडन मिश्रा हाल्ट , लोहना रोड , झंझारपुर , मिथिला दीप , तमुरिया , नेमुआ हाल्ट , चिकना , घोघरडीहा , परसा बसुआरी , निर्मली , आसनपुर कुपहा हाल्ट , सरायगढ़ , चांद पिपर हाल्ट , बैजनाथपुर अन्दौली हाल्ट , थरबिटिया , कदमपुरा , सुपौल , सुन्दरपुर हाल्ट , विना एकमा हाल्ट , गढ़ बरूआरी , पंचगछिया , नन्दलाली हाल्ट , सहरसा कचहरी हाल्ट पर रूकेगी।



