बिहार

DARBHANGA:- एम्स निर्माण के लिए 15 जून तक जमीन खाली कराने का निर्देश

दरभंगा- 04 मई। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में एम्स को दी गयी जमीन को खाली करवाने को लेकर प्राचार्य डीएमसीएच व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में डीएमसीएच,दरभंगा द्वारा एम्स को दी गई, जमीन पर बने स्ट्रक्चर (संरचना) को खाली कराने की स्थिति का जानकारी ली गयी।

जमीन का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी

जिलाधिकारी ने सबसे पहले डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य को अपने संरचना को खाली कराकर दी गयी भूमि एम्स को सौपने का निर्देश दिया। तथा खाली कराए जाने वाली संरचना में संचालित फिजियोलॉजी व अन्य विभाग के लिए बी.एम.एस.आई.सी.एल को अन्यंत्र भवन निर्माण करवा कर डी.एम.सी.एच. को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि संबंधित विभाग संचालित रहे।

इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन,बिजली विभाग, याँत्रिक विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी संचना को अन्यंत्र शिफ्ट करने एवं एम्स की जमीन पर अवस्थित स्ट्रक्चर को 15 जून तक खाली करवाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
गंदी बस्ती योजना एवं मलीन बस्ती के लोगों के लिए अन्यंत्र भूमि चिन्ह्ति कर उपलब्ध कराने का निर्देश सदर अंचलाधिकारी को दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित को हरहाल में 15 जून तक एम्स की जमीन को खाली कराकर मिट्टी भराई कार्य के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त व वरीय पदाधिकारियों के साथ रेलवे लाईन के उस पर एम्स की जमीन में मिट्टी भराई कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया,प्राचार्य,डी.एम.सी.एच.,अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी,अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच)-सह-नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता,सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता मो.सादूल हसन एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button