स्पोर्ट्स

केविन एंडरसन ने 35 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस से लिया संन्यास

केपटाउन- 4 मई। दक्षिण अफ्रीका के स्टार टेनिस खिलाड़ी व दो बार के ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट केविन एंडरसन ने 35 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है।

एंडरसन ने सात एटीपी टूर एकल खिताब जीते हैं, जिसमें पिछले जुलाई में रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप खिताब भी शामिल है। उनके सभी खिताब ग्रास कोर्ट या हार्ड कोर्ट की तेज सतहों पर आये हैं।

एंडरसन ने ट्वीट किया, ”संन्यास लेने का निर्णय काफी कठिन है, लेकिन समय और हालात को देखते हुए यह निर्णय लेना पड़ा। टेनिस ने मुझे दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अपनी जड़ों से बहुत आगे बढ़ाया और वास्तव में मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने कई अलग-अलग चुनौतियों और भावनाओं का अनुभव किया है।”

एंडरसन ने इलिनोइस में कॉलेज टेनिस खेला, जहां उन्होंने 2006 एनसीएए पुरुष युगल चैंपियनशिप जीती और तीन सीज़न के लिए ऑल-अमेरिकन थे।

2007 में, उन्होंने इलिनोइस को एक टीम के रूप में उपविजेता बनाने में मदद की। एंडरसन ने 2011 में जोहान्सबर्ग में घर पर अपना पहला टूर-स्तरीय खिताब जीता था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button