
बिहार
MADHUBANI:- जंगली सूअरों के आतंक से आम लोग दहशतजदा
मधुबनी- 18 अप्रैल। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के पद्मा पंचायत अंतर्गत लगडी सहित आसपास गांव में करीब डेढ़ महीने से जंगली सूअरों के आतंक से लोगों में दहशतजदा है। ज्ञात हो कि लगडी गांव भारत नेपाल सीमा के पास अवस्थित है। उक्त गांव में करीब एक माह से जंगली सूअरों के आंतक मचा रखा है। इसके पूर्व जंगली सूअरों के चपेट में आने से गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। ग्रामीणों ने जंगली सूअरों को खदेड़ कर भगाया। इस बीच फिर जंगली सूअरों का गांव में प्रवेश होने से आंतक बढ़ गया है। लोग खेत में लगे गेंहू फसल भी देखने जाते हैं। यहां तक मजदूर भी जंगली सूअरों के आंतक से गेंहू फसल काटने नहीं जाना चाहते हैं। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर ही गांव में निकलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है,इसकी सूचना प्रशासन को है। बावजूद प्रशासनिक स्तर से कोई ठोस पहल नहीं किया जा सका है।



