
CME पटना करेगा 66वीं BPSC के लिए मॉक साक्षात्कार का आयोजन
पटना- 15 अप्रैल। BPSC ने 66वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में से कुल 1828 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों को मध्य मई में साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की संभावना है।
पटना में m-2/22 बोरिंग रोड स्थित चर्चित संस्थान सी.एम. ई. के निदेशक डॉ. संजय सिंह (जे.एन.यू.) ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा, कि इस बार भी उनके संस्थान के द्वारा अनुभवी विशेषज्ञों की टीम (BPSC के पूर्व सदस्य , प्रशासकीय पदाधिकारी, प्रोफेसर एवं वरिष्ठ पत्रकार आदि) की देख-रेख में विशेष कक्षाएँ एवं मॉक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया इससे पूर्व में भी संस्थान द्वारा मॉक साक्षात्कार का आयोजन किया गया है जिससे छात्रों को काफी मदद मिली और छात्रों ने साक्षात्कार में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। संस्थान से अबतक सैकड़ों छात्र सफल होकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं।



