ताज़ा ख़बरें

मुख्तार के दो करीबियों पर चला बुलडोजर

मऊ- 11 अप्रैल। जिले के सराय लखंसी थाना अंतर्गत भुजौटी स्थित माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा के अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति द्वारा निवेश किए गए अवैध प्लाट और कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चला दिया। पांच एकड़ में बनाई जा रही अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। वहीं मुख्तार अंसारी गिरोह के आईएस 191 के सहयोगी और शार्प शूटर पर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बालोर पुर में पोखरी की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

ताबड़तोड़ दो बड़ी कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप—

सोमवार को जिले में मुख्तार के करीबियों पर लगातार दो बड़ी कार्रवाई से मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबियों और सहयोगियों में हड़कंप मच गया है। जहां जिले के सरा लखंसी थाना अंतर्गत भुजौती में मुख्तार की करीबी गणेश मिश्रा के संपत्ति पर बुलडोजर चला। वहीं चिरैयाकोट थाना अंतर्गत मुख्तार की शार्प शूटर अनुज कनौजिया के अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की इन दो बड़ी कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत फैल गई है।

60 करोड़ की संपत्ति जमींदोज—

जिले के भुजौती स्थित मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा के अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का निवेश यश विक्रम अनीता देवी प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अर्जित की गई 5 एकड़ की जमीन पर बनाए जा रहे कॉलोनी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह संपत्ति डायरेक्टर विजय कुमार आदि के नाम पर भूमि खरीद कर अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग बनाई जा रही थी। 5 एकड़ में फैले इस संपत्ति की बाजार में कीमत 60 करोड़ आंकी गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र उपस्थित रहे।

मुख्तार के शार्प शूटर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर—

मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर अनुज कनौजिया के विरुद्ध प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए चिरैयाकोट थाना अंतर्गत बहलोलपुर में पोखरी की जमीन पर लगभग छह लाख की अनुमानित लागत के अवैध निर्माण को सोमवार को तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना के आदेश से ध्वस्त करा दिया गया। इसके साथ अनुज कनौजिया क्षतिपूर्ति 4600 रुपये एवं निष्पादन व्यय 1000 रुपये वसूल करने का आदेश भी जारी कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी—

मामले की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा के द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति से बनाए जा रहे कॉलोनी को जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर ध्वस्त कराया जा रहा है। अवैध कॉलोनी में जमीनों की जांच हेतु राजस्व टीम को अभिलेखों की जांच और सरकारी भूमि की हेराफेरी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा पाया जाता है तो मुकदमा दर्ज होगा और अपराधी जेल जाएंगे।

दूसरे कार्यकाल में भी भू माफियाओं पर चल रहा बाबा का बुलडोजर

प्रशासन के ताबड़तोड़ कार्रवाई और बुलडोजर से अपराधियों और भू माफियाओं में दहशत का माहौल बन गया है। बताते चलें कि योगी सरकार पहले से ही भू माफिया एवं अपराधियों पर काफी सख्त रही है। दूसरे कार्यकाल में भी बाबा का बुलडोजर लगातार माफियाओं के अवैध संपत्तियों पर चल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button