बिहार

मोतिहारी मे बेखौफ अपराधियो ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, मधुबन व बंजरिया थाना क्षेत्र में 2 लोगो की हत्या

मोतिहारी- 11 अप्रैल। जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है।बेखौफ अपराधियों ने पतौरा पंचायत की मुखिया शर्मा देवी के पति व पैक्स अध्यक्ष संजय शुक्ला को गोली मार दी।

गोली लगने से जख्मी संजय शुक्ला को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।अपराधियों की गोली उनके कंधे पर लगी है।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसवरिया मध्य विद्यालय के पीछे घटी है।पुलिस के मुताबिक मुफ्फसिल पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और जख्मी पैक्स अध्यक्ष से घटना के बारे में जानकारी ली।अपराधियों के गोली से जख्मी संजय शुक्ला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव के रहने वाले है।

उनकी पत्नी शर्मा देवी पतौरा पंचायत की मुखिया हैं और वह खुद पतौरा पैक्स के अध्यक्ष हैं।

संजय शुक्ला ने सोमवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे रोज शाम में अपने घर से भटहां रोड में टहलने जाते है।वह घर से टहलने के लिए निकले थे।उसी दौरान एक अपाची पर सवार तीन युवक आए और उनके सर पर निशाना लगाते हुए फायर कर दिया।लेकिन अपराधी जब तक पिस्तौल का ट्रिगर दबाता।संजय शुक्ला ने अपने सर को दुसरे दिशा में झुका लिया।जिस कारण गोली उनके कंधे में लगी।कंधे में गोली लगने के बावजूद संजय शुक्ला तेजी से दौड़कर भागने लगे।जबकि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।तब अपराधी भाग खड़े हुए।

गोली की आवाज सुनकर संजय शुक्ला के परिजन भी दौड़कर आए।आनन-फानन में संजय शुक्ला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।हालांकि, गोली अभी संजय शुक्ला के कंधे में फंसा हुआ है।लेकिन वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।

अस्पताल में घटना की जानकारी लेने पहुचे सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता बताया कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि संजय शुक्ला के कंधे मे फंसी गोली को आप्रेशन के बाद निकाल लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले मे आज ही बंजरिया और मधुबन थानाक्षेत्र मे अपराधियो ने दो और लोगो को गोली मार कर हत्या कर दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button