ताज़ा ख़बरें

डिस्कॉम के फरमान से सुर्खियां: रमजान में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में ना हो लाइट की कटौती, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

जोधपुर- 05 अप्रैल। जोधपुर डिस्कॉम का एक आदेश सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया हुआ है। डिस्कॉम अब धर्म के आधार पर बिजली कटौती करेगा। डिस्कॉम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रमजान का माह शुरू हो चुका है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं की जाए। डिस्कॉम के इस आदेश पर लोग सवाल खड़े कर रहे कि इस तरह के आदेश के जरिये डिस्कॉम क्या संदेश देना चाहता है। वहीं डिस्कॉम एमडी ने इस आदेश का बचाव करते हुए कहा कि प्रत्येक तीज त्योहार पर इस तरह के आदेश निकलते रहे है। बाद में विवाद बढने पर डिस्कॉम ने संशोधित आदेश जारी कर रमजान और मुस्लिम इलाकों का उल्लेख हटा दिया। मंगलवार को इस आदेश का पता लगने पर भाजपा ने उसे आड़े हाथ लिया है, आदेश की निंदा की गई है।

ऐसा है डिस्कॉम का आदेश:

जोधपुर डिस्कॉम के सहायक प्रबंध निदेशक आरएस बडियासर की ओर से जोधपुर डिस्कॉम के सभी सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि 4 अप्रैल से रमजान का माह शुरू हो चुका है। गर्मी के मौसम में रोजेदारों को परेशानी न हो इसे ध्यान में रख मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रमजाम माह के दौरान बिजली की कटौती नहीं की जाए। इन इलाकों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। डिस्कॉम के इस आदेश से सभी अभियंता पसोपेश में है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की निर्बाध विद्युत आपूर्ति को किस तरह बनाए रखे।

बाद में जारी हुआ संशोधित आदेश:

वहीं इस मामले में घिरने के बाद डिस्कॉम एमडी प्रमोद टाक पूरी तरह से बैकफुट पर आ गए। एक बार तो उनसे जवाब देते नहीं बना। बाद में उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्योहार चाहे होली-दीपावली हो या अन्य कोई त्योहार इस तरह के आदेश निकलते रहे है। यहां तक कि दीपावली पर किसी इंजीनियर को अवकाश नहीं मिलता। सभी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है। इस बार रमजान का माह गर्मी में आया है। मुस्लिम समाज के लोग दिनभर भीषण गर्मी में पानी के बगैर रहते है। ऐसे में यदि लाइट चली जाए तो इन लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएगी। इसे ध्यान में रख मानवीय आधार पर यह आदेश निकाला गया है। नवरात्रा पर भी हिन्दू समाज के लोग नौ दिन आराधना करते है. उनके लिए ऐसा आदेश नहीं निकाले जाने के बारे में एक बार उनसे जवाब देते नहीं बना, लेकिन बाद में उन्होंने स्वयं को संभालते हुए कहा कि ऐसा आदेश अलग से निकाल देंगे।

मंत्री ने लिखा था पत्र :

डिस्कॉम से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की मंत्री जाहिदा खान रोजे के दौरान प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने के लिए ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी को पत्र लिखा था। जिसके बाद तीनों कंपनियों के सचिव को इसकी पालना के आदेश दिए गए। जोधपुर डिस्कॉम में आदेश जारी करने की नोटशीट में निर्देशों का हवाला दिया गया है।

विवाद के बाद किया गया संशोधन:

रमजान पर मुस्लिम बहुल इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने के 1 अप्रैल के जोधपुर डिस्कॉम के आदेश पर विवाद के बाद इसमें बदलाव किया गया है। आदेश से मुस्लिम बहुल इलाकों और रमजान शब्द हटा दिए हैं। अब संशोधित आदेश में लिखा है इस महीने आने वाले सभी त्योहारों पर आम जन की सुविधा और पानी सप्लाई सुचारू रखने के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button