क्राइम

PANJAB:- अमृतसर में BSF जवान ने चार साथियों की हत्या कर की खुदकुशी

चंडीगढ़- 06 मार्च। पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खासा मुख्यालय में जवान ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया। जवान ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात रविवार सुबह की है।

आरोप है कि जवान से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी। इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इस मसले पर शनिवार शाम उसकी बीएसएफ के एक अधिकारी से बहस भी हुई थी। रविवार सुबह सुतप्पा ने ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से गोली चलानी शुरू कर दी। आरोपित की पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में हुई है।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान नौ जवानों को गोली लगी। घायल दो जवानों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इनमें छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दो अन्य जवानों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button