ताज़ा ख़बरें

लता दीदी की याद में भावुक आशा भोसले ने साझा की बचपन की तस्वीर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है और पीछे छोड़ गई है अपने गाये अनगिनत गीत और यादें। लता मंगेशकर के निधन के बाद आशा भोसले को अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की याद सता रही है। उन्होंने अपनी बहन के साथ बिताये पलों की यादें ताजा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर के बचपन की एक तस्वीर साझा की है।

लता मंगेशकर एवं आशा भोसले की बचपन की यह तस्वीर वायरल हो रही है।लता मंगेशकर,आशा भोसले की बड़ी बहन है और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर थी। दोनों बहनें भारत की सर्वश्रेठ गायिकाएं मानी जाती हैं। लता और आशा के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर अपने समय के जाने माने अभिनेता एवं गायक थे। पिता ये गुण लता और आशा में आए। जब लता और आशा छोटी थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया। उसके बाद 14 वर्षीय लता एवं 9 वर्षीय आशा भोसले अपने परिवार के साथ पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गईं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार की सहायता के लिए दोनों बहनों ने साथ मिलकर गाना व फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। लता मंगेशकर को फिल्म इंडस्ट्री ने जहां खुली बाहों से स्वीकार किया, वहीं आशा के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल रहा। आशा जब 16 वर्ष की थी तभी उन्हें अपने से लगभग दोगुने आदमी से प्रेम हो गया। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर के निजी सचिव गणपत राव भोसले थे। आशा उनके प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपत राव से शादी कर ली जिसके बाद उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट घुल गई। खास कर लता मंगेशकर बहन आशा से बहुत नाराज हुई और दोनों बहनों में बातचीत तक बंद हो गई। लता को लगता था कि गणपत आशा के लिए ठीक नहीं है। आशा भोसले और गणपत राव के तीन बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। वहीं बाद में दोनों बहनों के बीच सब ठीक हो गया। इसके बाद आशा भोसले अपना करियर बनाने में लग गईं। आशा भोसले और लता मंगेशकर ने साथ में कई फिल्मों में गीत गाये हैं, जिनमें ओ चाँद जहाँ वो जाए, मन क्यों बहका रे आधी रात को, मेरे महबूब में क्या नहीं आदि शामिल हैं।

साल 1980 में आशा ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से शादी कर ली। दोनों की यह दूसरी थी, लेकिन यह साथ भी लम्बा न चल सका। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। वहीं अब 6 फरवरी, 2022 को लता मंगेशकर के निधन के साथ ही आशा भोसले और लता मंगेशकर की भी जोड़ी टूट गई। लता मंगेशकर अब नहीं रहीं लेकिन अपनी गायकी की बदौलत वे हमेशा दर्शकों के दिलों में अमर रहेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button