
PATNA:- होली मिशन सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से हुई सरस्वती पूजा
माँ सरस्वती तेरे चरणों में,
हम शीश झुकाने आयें है।
अज्ञान अंधेरा दूर करो और,
ज्ञान का दीप जला देना।
हम ज्ञान की शिक्षा लेने को,
माँ द्वार तिहारे आए हैं।
पटना- 05 फरवरी। शनिवार को होली मिशन सेकेंडरी स्कूल का समस्त प्रांगण स्वेत सुनहरे फूलों से पटा पड़ा था। चारो ओर की सजावट मनोहारी थी। मौका था बसंत पंचमी के त्योहार का जिसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में माँ सरस्वती की विशाल प्रतिमा का अनावरण हुआ। तथा असीम भक्तिभाव के पूजा अर्चना संपन्न हुई। विद्यालय के समस्त स्टाफ,विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों ने भाव विभोर हो कर माँ शारदे की आराधना की।पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विद्यालय के सेक्रेटरी महोदय ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि सभी पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि ज्ञान बाँटने से बढ़ता है। तथा हमारा ज्ञान ही एक ऐसा धन है जो न खत्म हो सकता है न कोई छीन सकता है। सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में निदेशक महोदय ने बताया कि 12 फरवरी तक एडमिशन लेने पर एडमिशन फ़ी में विशेष छूट रहेगी।



