बिहार

BIHAR:- बच्चे लिखेंगे शराबबंदी के फायदे पर पत्र,24 से 26 फरवरी तक होगा बिहार डिजिपेक्स

पटना-04 फरवरी। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार बदलते भारतीय डाक विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों को डाकघर से जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक बिहार डाक परिमंडल के द्वारा राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी (बिहार डिजिपेक्स-2022) का आयोजन पटना जीपीओ में किया जा रहा है। जिसमें बिहार के सभी जिले के प्रतिभागी, छात्र-छात्राएं वर्चुअल तरीके से ले सकेंगे। इसके साथ ही शराबबंदी पर पत्र-लेखन प्रतियोगिता एवं स्टाम्प डिजाईन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

बेगूसराय के प्रमंडलीय डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का थीम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रखा गया है। बिहार डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अदनान अहमद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रदर्शनी ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्रा एवं युवाओं के साथ बिहार के कई जिले के डाक टिकट संग्राहक (फिलाटेलिस्ट) भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। इस डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए कई कमिटी का गठन किया गया है।

यूथ प्रमोशन कमिटी की जिम्मेदारी बेगूसराय के प्रमंडलीय डाक अधीक्षक को दिया गया है। उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि पत्र-लेखन प्रतियोगिता का विषय शराबबंदी के फायदे तथा स्टाम्प डिजाईन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का विषय मेरे सपनों का आधुनिक पत्र-पेटी रखा गया है। इस प्रतियोगिता में अधिकतम 15 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

पत्र लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सभी डाकघरों में उपलब्ध अन्तर्देशीय पत्र पर अधिकतम पांच सौ शब्दों में लिखकर डाक अधीक्षक बेगूसराय के नाम से भेजना हैं। जो प्रतिभागी स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह दिए गए थीम पर स्टाम्प डिजाईन (पेंटिंग) बनाकर डाक अधीक्षक बेगूसराय या किसी भी डाकघर में जमा कर सकते हैं। संबंधित विषय पर लिखा गया पत्र एवं स्टाम्प डिजाईन (पेंटिंग) 15 फरवरी तक जमा करना होगा।

डाक अधीक्षक ने बताया कि यह प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मौका है। प्रत्येक डाक मंडलों से प्राप्त बेहतर स्टाम्प डिजाईन को पटना जीपीओ के डाक टिकट प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा तथा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को परिमंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button