
पछुआ हवा से लुढका तापमान,बढ़ी कंपकंपी,कोल-डे की रही स्थिति
बेतिया- 19 जनवरी। पश्चिम चंपारण जिले के क्षेत्र में बुधवार को भी कोल्ड- डे की जैसी स्थिति बनी रही। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित सा हो गया है। वही पछुआ हवा के कारण कनकनी काफी बढ़ गयी है।
बुधवार के सुबह आठ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रखंड मुख्यालय,इनरवा,पिडारी, मर्जदवा,भंगहा, मानपुर,बिरंची,बास्ठा आदि जगहों पर ठंड के मारे जीवन थम सा गया है।लोग जरूरत भर ही घरों से निकल रहे हैं।भागवान् भास्कर के दर्शन नहीं होने से और परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव ताप रहे हैं। इस ठंड में अलाव ही एकमात्र सहारा है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर हीटर,गीजर आदि उपकरणों की बिक्री हो रहीं हैं। पालतू पशुओं को ठंड से काफी परेशानी है। ठंड के कारण पशुपालक मवेशियों को सरेह में नहीं ले जा रहे हैं।घर पर ही पशु आहार दें रहें हैं। अमूमन लोग मानते हैं कि मकर संक्रांति के बाद दिन फ्रेश हो जाता है। लेकिन यहां तो ठंड से हाल बेहाल है।



