
बिहार
दरभंगा में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन पदाधिकारियों को मिला नया संभाग
दरभंगा – 16 नवंबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा ने जिले में पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच संभागों का नया आवंटन कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विभागीय अधिसूचना द्वारा हुए स्थानांतरण के बाद वर्तमान में कार्यरत पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी, दरभंगा से प्राप्त सहमति के आलोक में नया प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता। राजकुमार राजू कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा मध्याह्न भोजन योजना। रंजना कुमारी कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित पदाधिकारी प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए विभागीय नियमानुसार ससमय कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।



