
MADHUBANI:- छठ महापर्व पर वार्ड 6 में आशीष कुमार झा ने बांटी साड़ियां, बोले – “सेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य”
मधुबनी, 13 नवंबर। छठ महापर्व के अवसर पर नगर निगम के वार्ड 06 में जनसेवा की मिसाल देखने को मिली। वार्ड पार्षद व समाजसेवी आशिष कुमार झा ने छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच साड़ी वितरण किया।
पिछले चार वर्षों से लगातार चली आ रही इस परंपरा को इस बार भी उन्होंने पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाया। साड़ी पाकर व्रती माताओं-बहनों के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। पार्षद आशीष कुमार झा ने कहा कि छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर व्रतियों की सुविधा तक, हर साल हम पूरी टीम के साथ लगे रहते हैं। वार्ड की एक-एक गली, एक-एक मोहल्ला मेरा परिवार है।
छठ महापर्व पर पिछले चार वर्षों से लगातार छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच साड़ी वितरण की परंपरा निभा रहे हैं। उनके चेहरों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। हमारे लिए राजनीति नहीं, सेवा ही संकल्प है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आगे भी जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड 06 का विकास ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। साफ-सफाई, सड़क, नाली, नल-जल और स्ट्रीट लाइट, हर मूलभूत सुविधा वार्ड के हर घर तक पहुंचे, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। वार्ड 06 स्वच्छ, सुंदर और आदर्श वार्ड बने। यहां के बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवाओं की हर समस्या का समाधान हो। विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।
लोगों का कहना है कि आशीष कुमार झा सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि पूरे साल सुख-दुख में वार्ड के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। गरीबों की मदद, बीमारों का हालचाल और वार्ड की समस्याओं को लेकर प्रशासन तक आवाज पहुंचाना यही उनकी पहचान बन गई है। व्रती महिलाओं ने भी आशीष कुमार झा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से छठ महापर्व की खुशी दोगुनी हो जाती है।



