
कलम-दवात के देवता की पूजा में उमड़ा चित्रांश समाज, कीर्तन भवन रोड पर गूंजा – जय चित्रगुप्त
मधुबनी, 11 नवंबर। शहर के कीर्तन भवन रोड स्थित प्रांगण में हर साल की तरह इस साल भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति, मधुबनी ने भव्य आयोजन किया। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त ही सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।
कीर्तन भवन परिसर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह कलश स्थापना, कलम-दवात और बही-खातों की पूजा के बाद विधि-विधान से पूजन हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर गुरुवार को कीर्तन भवन रोड स्थित उनके क्लिनिक पर निःशुल्क डेंटल कैंप भी आयोजित किया जाएगा।
पूजा में चित्रगुप्त पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र रंजन दास, सचिव मदन कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र लाल कर्ण, उपाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव मिथिलेश बिहारी दत्त, एसएन लाल, अशोक कुमार पप्पू, नवल किशोर पप्पू, अमन सिन्हा, हिमांशु रंजन लाल, सोनू लाल दास, पंकज श्रीवास्तव, तुलेश्वर लाल कर्ण, संजीत रंजन, ओमप्रकाश लाल कर्ण, अधिवक्ता राजीव रंजन, गणेश लाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार सहित अधिसंख्य चित्रांश समाज के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।



