
MADHUBANI:- सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल
मधुबनी, 07 नवंबर। मधुबनी सदर अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर पैसे को लेकर बहस करता दिख रहा है।
वहीं पास में खड़े बुजुर्ग व्यक्ति और अन्य लोग भी इस बहस में शामिल हैं। मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद हैं और पूरे मामले को देखते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए पैसे की मांग की गई। पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
परिजनों का कहना है कि दुख की इस घड़ी में भी उनसे पैसे मांगे जाना गलत है। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। वीडियो सत्यता की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के बयान के बाद ही होगी।



