
BIHAR:- मधुबनी शहर में थाना से 200 मीटर पर चेन छिनतई, अपराधियों के हौसले बुलंद
मधुबनी 3 नवंबर। मधुबनी शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल के बगल का है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी मम्मी-पापा के साथ मार्केट घूमने आई एक महिला सड़क किनारे लगे मोमोज के ठेले पर मोमोज खा रही थी, तभी छिनतई की शिकार हो गई।
इसी दौरान पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक के चेहरे पर काले रंग का कपड़ा बंधा हुआ था। बाइक स्टार्ट ही थी और इसी बीच पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और महिला के गले से चेन छीनकर वापस बाइक पर बैठ गया। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से कोतवाली चौक की तरफ फरार हो गए।
हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया, वह नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
अब सवाल उठता है कि जब नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधी इस तरह की वारदात को अंजाम देकर फरार हो सकते हैं, तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है?



