
शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव में राजद को 2 सीटों पर जीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह: अमरेन्द्र चौरसिया
मधुबनी – 30 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 8 सीटों पर हुए चुनाव में राजद को 2 सीटों पर जीत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है।
राजद के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि यह जीत विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
चौरसिया ने बताया कि राजद ने पटना शिक्षक सीट पर डॉ. संजीव कुमार सिंह और दरभंगा स्नातक सीट पर अनिल कुमार झा को जिताकर इतिहास रचा है। पटना शिक्षक सीट पर राजद ने भाजपा के 30 साल पुराने किले को ढहा दिया है, जहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव लगातार जीत रहे थे। वहीं दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार को तीसरी वरीयता के वोटों की गिनती में राजद ने 4010 वोटों से हराया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि शिक्षक और प्रबुद्ध वर्ग आज भी राजद की विचारधारा के साथ है। इस जीत से आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होगी।



