
बिहार
BIHAR:- सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक उन्माद के आरोप में FIR, संजय सिंह की तलाश तेज, मोतिहारी पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम
मोतिहारी, 30 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर जातीय, धार्मिक उन्माद फैलाने और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर मोतिहारी पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

मोतिहारी पुलिस द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार साईबर थाना कांड संख्या-159/26 के प्राथमिकी अभियुक्त संजय सिंह, सा. कदमा, थाना-राजेपुर, जिला-पूर्वी चंपारण के ऊपर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को आरोपी के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के संपर्क नंबर 9031827100 पर सूचना दें।



