MLC चुनाव में BJP को 8 जगह हार, तेजस्वी बोले – जनता ने गजब का संदेश दिया
पटना, 29 अक्टूबर। शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर तंज कसा है।
तेजस्वी ने लिखा है कि शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जनता ने MLC चुनाव में गजब का संदेश दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में 8 जगहों का जिक्र किया है जहाँ भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
*1.* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय नागपुर में हार।
*2.* भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का गृह जनपद पटना में हार।
*3.* जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का क्षेत्र दरभंगा में हार।
*4.* तीर्थराज त्रिवेणी संगम प्रयागराज में हार।
*5.* रक्षामंत्री का संसदीय क्षेत्र राजधानी लखनऊ में हार।
*6.* प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हार।
*7.* कृष्ण जी की नगरी मथुरा में हा
*8.* राम जी की नगरी अयोध्या में हार।
तेजस्वी ने अंत में लिखा है कि इतनी जगहों पर भाजपा हार गयी है। बता दें कि हाल ही में हुए शिक्षक-स्नातक MLC चुनावों में महागठबंधन को बड़ी जीत मिली है, जिसमें दरभंगा स्नातक सीट पर RJD प्रत्याशी की जीत सबसे चर्चा में है।



