बिहार पुलिस में बड़ी पदोन्नति: 37 इंस्पेक्टर बने DSP, मधुबनी के 2 सहित दरभंगा-सुपौल-भागलपुर के नाम शामिल
पटना – 29 अक्टूबर। बिहार सरकार गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने 29 अक्टूबर को बड़ी अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में निहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत 37 पुलिस निरीक्षक एवं समकक्ष (वेतन स्तर-07) को बिहार पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) वेतन स्तर-09 में अस्थायी तौर पर प्रमोट किया गया है।
अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से अवर सचिव रत्नेश कुमार द्वारा जारी की गई है। यह प्रमोशन अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था है। अधिकारियों के वर्तमान पद को अगले आदेश तक DSP (मूल कोटि) में उत्क्रमित किया गया है।आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण की तिथि से देय होगा
मधुबनी जिले के लिए गर्व की बात —
लिस्ट में मधुबनी के दो लाल शामिल हैं। ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक (क्रमांक 3) और शिव नारायण मंडल (क्रमांक 18)।
पदोन्नत 37 अधिकारियों की पूरी सूची —
राकेश कुमार यादव, बांका, सुधीर कुमार, पटना, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मधुबनी, मो. मकसूद आलम अशरफी, भागलपुर,अरुण कुमार सिंह, नालन्दा, मो. जनीफ उद्दीन, सुपौल , सुनील कुमार सिंह, सारण, नागेन्द्र पासवान, वैशाली, जहांगीर अंसारी, औरंगाबाद, ललित विजय तिवारी, बक्सर, श्री हरि ओझा, बक्सर ,योगेश चन्द्रा, जहानाबाद,धर्मेन्द्र कुमार सिंह, भोजपुर, शुभंकर, पूर्णिया, शशिकान्त सिन्हा, नालन्दा, राजेश शरण, प. चम्पारण, एस. अरशद नौमान, रोहतास, शिव नारायण मंडल, मधुबनी, विजय कुमार, पटना,हीरालाल प्रसाद, सिवान, दिनेश पासवान, मुजफ्फरपुर, गोल्डेन कुमार, बांका, टुनटुन पासवान, वैशाली, रामस्वार्थ पासवान,सुनील कुमार पासवान,अररिया, अशोक कुमार, गया, जय प्रकाश, सिवान, प्रदीप कुमार, मोतिहारी,सुरेन्द्र राय, मुजफ्फरपुर, राम किशोर शर्मा, लखीसराय, रविश कुमार मिश्रा, दरभंगा, चन्द्र प्रकाश, पटना, अशोक कुमार यादव, मुंगेर , प्रमोद कुमार, पटना,कुमार कौशलेन्द्र अकेला, जहानाबाद, मनोज कुमार सिंह, जहानाबाद तथा राजीव कुमार झा, सुपौल शामिल है।



