बिहार शिक्षा विभाग को मिले नए ACS सीके अनिल
पटना – 29 अक्टूबर। बिहार सरकार ने 4 IAS अफसरों के तबादले के साथ शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार शाम अधिसूचना जारी की।
बिहार राज्य योजना परिषद (Planning Board) में सलाहकार के तौर पर तैनात सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।
सीके अनिल 1991 बैच के IAS अफसर हैं। सिवान DM के कार्यकाल में मो. शहाबुद्दीन से टकराव को लेकर चर्चा में रहे थे। शिक्षा विभाग का शीर्ष पद डॉ बी राजेन्द्र के 31 जुलाई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से खाली था। साथ में 3 अरविंद कुमार चौधरी (ACS, कैबिनेट सचिवालय) को कृषि विभाग के ACS का अतिरिक्त प्रभार, अमित कुमार पांडे (राजस्व एवं भूमि सुधार) को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार, पंकज कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग में निगरानी आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।



