
बिहार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 113.7 लीटर नेपाली शराब बरामद, 1 धराया
मधुबनी- 18 अक्टूबर।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई की है। 48वीं वाहिनी, जयनगर के ‘ए’ समवाय हरिने की बाह्य सीमा चौकी खौना पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर 113.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। मौके से एक तस्कर को हिरासत में लिया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है।
सीमा स्तंभ संख्या 278/10 से करीब 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में विशेष गश्ती दल की कार्रवाई के दौरान अमरनाथ कुमार (19 वर्ष), ग्राम महथौर, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी को हिरासत में लिया गया। 48वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



