
राहुल गांधी का गोवा से बड़ा हमला, कहा- मोदी, शाह और ज्ञानेश सो नहीं पाते, जानते हैं कांग्रेस न्याय लेकर रहेगी
जो हिंदुस्तान कभी शिक्षा के लिए जाना जाता था, आज उसकी राजधानी में ही छात्रों को मारा-पीटा जा रहा है
गोवा- 18 अक्टूबर। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने गोवा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश, नरेंद्र मोदी और अमित शाह रात को सो नहीं पाते। क्योंकि वो जानते हैं एक दिन कांग्रेस उन्हें सजा जरूर देगी और न्याय लेकर रहेगी।
उन्होंने कहा कि सच बोलने के कारण उनके ऊपर 45 से ज्यादा मानहानि के केस लगाए गए हैं, लेकिन जब वो सबसे बड़ा सच बोलते हैं तो भाजपा खामोश हो जाती है। मेरे ऊपर 45 से ज्यादा Defamation केस हैं। लेकिन जब मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ करते हैं, तब मेरे ऊपर कोई केस नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि BJP के लोग डरते हैं। अगर ‘वोट चोरी’ पर केस लग गया तो मामला Legal हो जाएगा, जिसमें ये उलझ जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि यही डर इस बात का सबूत है कि वोट चोरी हो रही है और भाजपा इस मुद्दे को अदालत में ले जाने से डरती है।
राहुल गांधी ने कहा कि जो हिंदुस्तान कभी शिक्षा के लिए जाना जाता था, आज उसकी राजधानी में ही छात्रों को मारा-पीटा जा रहा है। छात्र कह रहे हैं कि ‘वोट चोरी’, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के बारे में कुछ कीजिए, लेकिन मोदी-शाह छात्रों पर ही लाठियां चलवा रहे हैं।



