
प्रियागोल्ड बिस्कुट पर कसा शिकंजा, फाइबर बढ़ाने के लिए पशु चारे के इस्तेमाल का आरोप, FSSAI ने लाइसेंस किया सस्पेंड
नई दिल्ली – 18 अक्टूबर। बाजार में बिकने वाले लोकप्रिय प्रिया गोल्ड बिस्कुट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। FSSAI की जांच में सामने आया है कि बिस्कुट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए पशु चारे का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक की शिकायत के बाद FSSAI ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई और कंपनी की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।
सूर्या फूड्स कंपनी बनाती है बिस्कुट—
प्रिया गोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड्स एंड एग्रो लिमिटेड है। कंपनी के प्रोडक्ट्स देशभर में बिकते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक में काफी लोकप्रिय हैं। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद FSSAI ने कड़ा एक्शन लेते हुए कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि पशु चारा इंसानों के खाने योग्य नहीं होता और इसके लंबे समय तक सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।



