बिहार

MADHUBANI:- मधवापुर में बिना लाइसेंस चल रही मेडिकल दुकान पर छापेमारी, दवाइयां जब्त

मधुबनी- 15 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा से सटे मधवापुर में बिना वैध लाइसेंस के संचालित मेडिकल दुकान पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर की ‘बी’ समवाय, मधवापुर और सहायक औषधि नियंत्रक, मधुबनी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दुकान से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, औषधि निरीक्षक से मिली सूचना पर SSB ने विशेष दल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 295/5 से करीब 75 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में स्थित मेडिकल दुकान की जांच की गई तो दुकान बिना लाइसेंस के चलती मिली। जांच में दुकान से टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शन, ड्रॉप्स, क्रीम और मलहम समेत दर्द निवारक, एंटीबायोटिक, बुखार, एलर्जी और पेट संबंधी बीमारियों की दवाइयां बरामद हुईं। सभी दवाइयों के बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी तिथि व कीमत का विवरण दर्ज किया गया है।
दुकान संचालक की पहचान मनोहर कुमार (26), पिता नीरज सिंह, ग्राम बिहारी, थाना मधवापुर के रूप में हुई है। औषधि विभाग ने फिलहाल संचालक को हिरासत में नहीं लिया है, उसे समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!