
MADHUBANI:- गांधी जयंती के अवसर पर ईजरा पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन, मौके पर बोलीं मुखिया जाहिदा खातून, कहा- बापू के आदर्शों और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत
मधुबनी- 02 अक्टुबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत राज ईजरा के परिसर में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता में मुखिया जाहिदा खातून ने की। इस अवसर पर मुखिया जाहिदा खातुन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग और सद्भाव के विचार आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं। आज जरूरत है कि हम बापू के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारें तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
मौके पर पंचायत सचिव इन्द्रजीत कुमार,पंचायत समिति सदस्य जमील अख्तर, पंचायत आवास सहायक शंकर मिश्रा,आईटी सहायक अनमोल कुमार,लोहिया स्वछता अभियान पंचायत पर्यवेक्षक गंगा प्रसाद महतो,वार्ड सदस्य योगेन्द्र कुमार,बिनोद कुमार सहित ग्राम वासी मौजूद थे।



