
बिहार
MADHUBANI: 6.495 लीटर नेपाली शराब के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
मधुबनी- 01 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की मधवापुर गांधी चौक चेक पोस्ट पर बुधवार को जवानों ने 6.495 लीटर नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।
बी समवाय की टीम ने नियमित बाइक चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रहे बाइक सवार अमरेश कुमार महतो (24), ग्राम तुलश्याही, थाना तुलश्याही, जिला मोहतरी, नेपाल को रोका। तलाशी में बाइक में छिपाकर रखी 22 बोतल शराब बरामद हुई। साथ ही एक Glamour बाइक जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब उसे मोहतरी के ही सुकेश नामक व्यक्ति ने दी थी और वह इसे बेनीपट्टी ले जा रहा था। SSB ने बरामदगी के बाद आरोपी को मधवापुर थाना को सौंप दिया है।



