
बिहार
BIHAR:- बाढ़ पीड़ितों के लिए BMSICL ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 30 करोड़
पटना, 01 अक्टूबर। बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) ने 30 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेक सौंपा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने BMSICL के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह राशि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में काम आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के लिए लगातार काम कर रही है।



