
भारत
PM मोदी ने ट्रम्प से की फोन पर बात, ट्रेड-डिफेंस समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली- 30 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच करीब व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
PMO के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए आपसी सहयोग को और गहरा किया जाएगा और लगातार संपर्क में बने रहेंगे।
बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी मंथन हुआ। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी चर्चा की।



