विश्व

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में कॉकपिट में खूनी झड़प, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, 174 यात्रियों में 150 से ज्यादा इजराइली

तेल अवीव/दुबई- 30 सितंबर। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ-1073 में बुधवार को कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा। फ्लाइट ने पहले सामान्य इमरजेंसी और फिर हाईजैक कोड (7500) जैसा अलर्ट भेजा, जिससे कुछ देर के लिए हाईजैकिंग की आशंका फैल गई। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि उड़ान के दौरान एक “घटना” हुई, जिसके बाद विमान को तबुक डायवर्ट किया गया और सुरक्षित लैंडिंग हुई।

को-पायलट ने कैप्टन पर किया चाकू से हमला—

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के करीब 2 घंटे बाद को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला कर प्लेन का कंट्रोल लेने की कोशिश की। तभी इजराइली यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू में किया। विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कैप्टन का प्राथमिक उपचार किया। दो अतिरिक्त पायलटों (रिलीफ पायलट) ने विमान को तबुक तक पहुंचाया। तबुक अधिकारियों के अनुसार कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। एक यात्री की मां ने बताया कि बेटी ने विमान में चीखने की आवाजें सुनीं और एक व्यक्ति को चाकू के साथ पायलट को जमीन पर गिराते देखा।

30 सेकंड में 14,000 फीट नीचे आया विमान—

फ्लाइटराडार24 के डेटा के अनुसार, घटना के दौरान विमान ने अचानक 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फीट ऊंचाई खो दी, फिर रास्ता बदलकर तबुक की ओर मुड़ गया।

इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने कहा कि इसे हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है, हालांकि दो इजराइली अधिकारियों ने शुरुआती आकलन में इसे “आतंकी कोशिश” से जोड़कर देखा है। घटना के बाद इजराइल में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक हुई और वायुसेना के लड़ाकू विमान भेजे गए, जो सऊदी हवाई क्षेत्र में प्रवेश से पहले लौट गए। पायलटों की राष्ट्रीयता को लेकर ओमान, सऊदी, रूसी और यूक्रेनी होने के अलग-अलग दावे हैं, लेकिन फ्लाईदुबई ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इजराइल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में परिवारों के लिए विशेष सूचना केंद्र बनाया है। फ्लाईदुबई यात्रियों को तबुक से तेल अवीव लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!