
BIHAR:- मधुबनी में 51 लाख का गाँजा बरामद, नेपाल से तस्करी कर ला रहा 1 तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 30 सितंबर। मादक पदार्थ के विरुद्ध मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 102 किलोग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य 51 लाख रुपये) के साथ एक तस्कर बिनोद कुमार यादव, मेहतरपट्टी, बासोपट्टी को को गिरफ्तार किया है। मधवापुर थाना की रात्रि गश्ती टीम ब्रह्मपुरी गांव के नजदीक NH पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। तभी सामने से एक कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस को देख चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में कार की डिक्की और सीट में छुपा कर रखा प्लास्टिक की पन्नी में सील किया हुआ 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में चालक ने बताया कि यह गांजा उसे कमलेश कुमार यादव जिला-धनुषा (नेपाल) ने लाकर दिया था और साहरघाट निवासी अनिल कुमार साह और सुनील साह ग्राम मुखियापट्टी, साहरघाट के पास पहुंचाने के लिए कहा था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



