
बिहार
MADHUBANI:- छात्राओं की सुरक्षा के लिए मधुबनी में तैनात हुईं ‘पुलिस दीदी’
मधुबनी – 27 सितंबर। छात्राओं की सुरक्षा के लिए मधुबनी पुलिस ने ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की है। बिहार सरकार से मिली स्कूटी से पुलिस दीदी स्कूल-कॉलेजों का नियमित भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान स्कुली छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनी जा रही हैं और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इससे छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा।



