
बिहार
मधुबनी में बैंककर्मियों ने मनाया ‘ब्लैक संडे’, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग
मधुबनी – 27 सितंबर। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर रविवार को मधुबनी में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने ‘ब्लैक संडे’ मनाया। कर्मियों ने काली पट्टी का बैज लगाकर कार्य किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक रामशंकर प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से पांच दिन बैंकिंग, दो दिन अवकाश की मांग की जा रही है।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से कर्मियों को पारिवारिक समय मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग की।



