
मौसम अलर्ट: बिहार, झारखंड, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
नई दिल्ली – 27 सितंबर। भारतीय मौसम विभाग ने अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बिहार में, 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। झारखंड में आज गरज के साथ तेज हवा 30-40 किमी चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में 27-28 सितंबर को व्यापक बारिश। 27 को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में 40-50 किमी की तेज हवा के साथ गरज-चमक। उत्तराखंड में आज कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज व्यापक बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी। तटीय आंध्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में 2 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। 29 को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना।
अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास 40-50 किमी की तेज तूफानी हवाएं, 60 किमी तक झोंके। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से मछुआरों को अगले 12 से 48 घंटे तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।



