बिहार

चार दिन की बारिश से मधुबनी शहर में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, लोगों में भारी आक्रोश

मधुबनी- 27 सितंबर। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। शहर के अधिकांश मोहल्ले जलजमाव में तब्दील हो गए हैं, लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी जमा होने से आवाजाही पूरी तरह ठप है। शहर में जलजमाव की सबसे विकट स्थिति गांधी चौक से सप्ता जाने वाली मुख्य सड़क पर है। पिछले माह शिलान्यास का आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

वार्ड 22 के जलधारी चौक से संस्कृत उच्च विद्यालय होते हुए पंचवटी चौक तक और वार्ड 35 के राघोनगर चौक, पुरानी दुर्गा मंदिर, पं. बीएन झा कॉलोनी, उगना कॉलोनी सहित एक दर्जन से अधिक वार्डों में जलजमाव की समस्या जस की तस बनी है।
जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, बाटा चौक, सूडी स्कूल चौक, आदर्श नगर कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी और कोर्ट परिसर सहित पूरे शहर में जलजमाव बनी है। निचले इलाकों के हालात और भी बदतर हैं, लोग घर छोड़कर ऊंची जगहों पर जाने को मजबूर हैं।

पिछले साल भी यही हाल था, बावजूद इसके निगम ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की। स्थानीय लोग वार्ड पार्षदों और निगम प्रशासन को जमकर कोस रहे हैं। कई पार्षदों ने नगर आयुक्त से अविलंब जलनिकासी बहाल करने की मांग की है। इधर, नगर आयुक्त का कहना है कि जलजमाव से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!