
मधुबनी में धूमधाम से मनाया गया सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का 11वां स्थापना दिवस
मधुबनी – 16 अगस्त। जिला मुख्यालय में रविवार को सखी बहिनपा मैथिलानी समूह का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “सखी दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और समूहगान जय जय भैरवि भगवती से हुई। समूह की प्रभारी छाया मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से किया गया। छाया मिश्रा ने कहा कि अंजना मिश्रा सखी के सहयोग और सभी सखियों की एकजुटता से कार्यक्रम सफल हुआ।
कल्पना सिंस के नेतृत्व में उपस्थित सखियों ने सामूहिक रूप से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैथिली गीत, लोकनृत्य और कविता पाठ ने पूरे माहौल को भक्तिमय और सांस्कृतिक बना दिया।
इस अवसर पर वंदना झा,अंजना मिश्रा, रागिनी मिश्रा,नीरजा सिंह, रजनी झा, मंजू झा,दीपा ठाकुर, डॉ. सुभाषनी झा,प्रिया रानी, महालक्ष्मी सहित दर्जनों सखियों की सक्रिय भागीदारी रही।
सखी बहिनपा की अध्यक्ष आरती झा ने सभी सखियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सखियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी मातृभाषा मैथिली और मिथिला की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलता है। समूह आगे भी इस दिशा में काम करता रहेगा।



