
भारत
हेलीकॉप्टर क्रेश में देश के पहले CDS बिपिन रावत,उनकी पत्नी सहित 13 की मौत
दिल्ली-08 दिसंबर। भारतीय वायु सेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य लोगों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन की घोषणा की है।
एक ट्वीट में भारतीय वायुसेना की ओर से कहा गया है कि गहरे खेद के साथ,अब यह पता चला है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत एवं उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है। बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था,जिस में ये सभी लोग सवार थे।



