ताज़ा ख़बरें

माँ बनने वाली हैं अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ,पति संग खास अंदाज में शेयर की खुशखबरी

फिल्म हंगामा 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री प्रणिता सुभाष माँ बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को खुद अभिनेत्री ने अपने पति नितिन राजू के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। प्रणिता सुभाष ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पति नितिन राजू के 34वें जन्मदिन के मौके पर दी है। अभिनेत्री ने पति संग रोमांटिक अंदाज में सोनोग्राफी और प्रेगनेंसी टेस्टिंग किट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-‘मेरे पति के 34वें जन्मदिन के लिए…एंजल्स के पास हमारे लिए उपहार है!’

प्रणिता के लिए पति के जन्मदिन पर ये खबर मिलना दोगुनी खुशी का मौका है और उनकी यह ख़ुशी तस्वीरों में साफ़ झलक रही है। वहीं प्रणिता के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उनके पति को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ आने वाले नए मेहमान के लिए भी बधाई एवं शुभकामनाये दे रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रणिता सुभाष ने 30 मई , 2021 को बैंगलोर के एक व्यवसायी नितिन राजू संग एक निजी समारोह में शादी की थी और इसकी जानकारी उन्होंने शादी के अगले दिन सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी । वहीं अब अभिनेत्री और उनके पति अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और इस खुशखबरी से दोनों ही बहुत खुश और उत्साहित भी हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button