
मधुबनी में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक, संगठन विस्तार और हितचिंतक अभियान पर मंथन
मधुबनी- 27 सितंबर। विश्व हिन्दू परिषद मधुबनी जिला इकाई की बैठक शहर के वार्ड 32 स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबारी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने की। संचालन जिलामंत्री जीवकांत ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार प्रांत के संगठन मंत्री देवी सिंह उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, हितचिंतक अभियान एवं अशोक सिंघल की जयंती कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि देवी सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार हितचिंतक है। कार्यकर्ताओं का सतत संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और सेवा कार्यों का विस्तार ही संगठन को मजबूत बनाता है।
वहीं, दरभंगा विभाग मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि जनसंपर्क ही संगठन विस्तार का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विहिप के संगठनात्मक स्वरूप और कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उत्तर बिहार मठ-मंदिर अर्चक प्रमुख गोपाल सिंह, विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी श्वेता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मुणींद्र झा, उपाध्यक्ष पंकज मेहता, बजरंग दल संयोजक तरुण राठौड़, नगर मंत्री गोनू यादव, सह मंत्री विक्की कुमार महतो, महंत शिवशंकर दास, बौद्धिक प्रमुख राम कुमार बाबा, प्रकाश मिश्रा, वैभव झा, रोहित कुमार, सचिन कुमार, सोनू यादव, आनंद मंडल, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, रामाशंकर पांडेय, श्याम यादव, अजय पासवान, विक्की मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



