
बिहार
नीतीश के शराबबंदी पर बोले चिराग,कहा- शराबबंदी के लिए जागरुकता जरूरी
पटना- 9 दिसंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी के सवाल पर आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझते हैं कि एक बार शराबबंदी कानून बना दिया,तो वह सफल हो जाएगी। इसके लिए जागरुकता जरूरी है। शराबबंदी कानून बिहार जैसे राज्य में लागू रहना चाहिए। मुजफ्फरपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन शिविर में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आंख की रौशनी चली गई, उसमें उनका क्या कसूर है। इन पीड़ित लोगों से मिलना भी नीतीश कुमार ने जरूरी नहीं समझा। बंद कमरे में बैठकर काम करने से सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सीएम खुद आंख का ऑपरेशन कराने वो दिल्ली जाते हैं और गरीब जनता शिविर में ऑपरेशन करा कर अपनी आंखे खो रहे है ।



