
कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य का शिलान्यास के बाद सीएम ने कहा- किसानों की हर समस्याओं के निदान के लिए सरकार तत्पर
मधुबनी-17 दिसंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जिले के जयनगर में कमला नदी पर 405.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले बराज निर्माण कार्य एवं राशि 325.12 करोड़ रुपये की लागत से कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध का ऊंचीकरण,सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य फेज-1 में पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक 80 कि.मी. की लम्बाई में का शिलान्यास किया। जिसके बाद जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित डीबी कालेज मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन हैं।

मिथिलांचल एवं मधुबनी जिले के लोगों को सिंचाई का लाभ एवं बाढ़ से निजात मिलेगी। बीते वर्ष जब कमला नदी में आयी प्रलयकारी बाढ़ के कारण मधुबनी जिला बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हुए थें। बाढ़ से प्रभावित एवं बाढ़ के कारणों को लेकर बीते साल कमला नदी का मैने जायजा लिया। तथा स्थल से ही कमला नदी पर बाराज निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग को इस पर त्वरित काम करने का आदेश दिया गया था। चूंकि बाराज निर्माण ही बाढ़ समस्या का समाधान था। बाराज निर्माण को लेकर स्वीकृति मिली और टेंडर भी हो चुका है,आज से कार्य आरंभ हो जाएगा। बाराज निर्माण से सिंचाई का लाभ एवं बाढ़ से बचाव होगा। उन्होने कहा कि किसानों की हर समस्याओं का भरसक निदान के लिए सरकार तत्पर है। सीएम ने कहा कि कहा कि जीरो टॉलरेंस सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सात निश्चिय पाट टू का ऐलान करते हुए कहा कि इस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण पर बल दिया। आज शहर से गांव तक की महिलाएं रोजगार से जुड़ी है। जीविका नाम हमारा दिया हुआ है। शराब बंदी कानून से लोग सुकून की सांस ले रहे हैं।
वहीं जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि 15 वर्षो में सीएम नीतीश कुमार का मिथिलांचल पर बड़ी कृपा रहीं हैं। पहले क्या था अब इन 15 वर्षो में नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी विगत वर्ष कमला नदी में बाढ़ से तबाही से आकलन लेने सीएम ने जयनगर का दौरा किया और मौके पर बाराज निर्माण को लेकर हरी झंडी दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व 2023 मे जयनगर कमला बाराज बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में जिले प्रभारी मंत्री लेशी सिंह,पीएचईडी मंत्री डॉ.रामप्रीत पासवान,परिवहन मंत्री शीला कुमारी,मधुबनी सांसद अषोक यादव,झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल,पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा,भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद,जदयू विधायक मीना कुमारी, जिलाधिकारी अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व राजग कार्यकर्ताओं के अलावा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


