सूखाड़ से जिले में मची है तबाही, चैन से सो रही सरकारः माकपा

मधुबनी-19 जुलाई। माकपा जिला कमेटी के नेतृत्व में मधुबनी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट के सामने विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा के राज्य सचिव ललन चोधरी,माकपा विधायक दल के नेता कामरेड अजय कुमार,माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी, जिला मंत्री मनोज कुमार, विजय नाथ मिश्रा, प्रेम कान्त दास, भोगेंद्र यादव, सोनधारी यादव, दिलीप झा, सुनील मिश्र, उमेश घोष, रामजी यादव, शशि भूषण प्रसाद,लाल बाबू यादव, राम लखन यादव, बिंदु यादव, राणा प्रताप सिंह, राजेश मिश्र व अन्य थे।

इस दौरान सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार ने किया। राज्य सचिव ललन चैधरी ने कहा की आज पूरा प्रदेश सूखा की चपेट में आ गया है और राज्य सरकार गहरी नींद में सो रही है। किसान और मजदूरों की हालत सबसे खराब है। चावल,आटा व अन्य जरूरत के सामानों की कीमत आसमान छू रही है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार पर भारी बोझ बढ़ गया है। उन्होंने जनता से संघर्ष के लिए आगे आने की अपील किया। माकपा के विधायक दल के नेता अजय कुमार ने कहा कि यह सरकार गरीबों के ऊपर बुलडोजर चला रही है। बिहार में कृषि आधारित उद्योग लगाने पर जोर दिया। तथा उन्होंने कहा कि देश में भाजपा संविधान लोकतंत्र पर हमला कर रहा है जिस को बचाने की जरूरत है। माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य राम परी ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना घट रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!