[the_ad id='16714']

सीमा हैदर ने भारत की नागरिकता दिलाने की राष्ट्रपति से लगाई गुहार

नई दिल्ली- 21 जुलाई। पबजी खेलते-खेलते भारत के सचिन के प्यार में आई पाकिस्तान की सीमा हैदर ने भारत की नागरिकता दिलाने की गुहार लगाई है। सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह के जरिये राष्ट्रपति को अर्जी दाखिल कर भारत की नागरिकता देने की मांग की है। अर्जी में भारत की नागरिकता देने की मांग करते हुए कहा गया है कि भारत में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को नागरिकता दी गई है। ऐसे में जब उसने हिन्दू धर्म की रीति रिवाज से शादी कर ली है और अब वह बुलंदशहर में रह रही है तो उसे भी भारत की नागरिकता दी जाए।

एपी सिंह के मुताबिक सीमा के ऊपर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं। कोई उसे आतंकवादी करार दे रहा है, कोई आईएसआई का एजेंट बता रहा है तो कोई घुसपैठिया कह रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने चार मासूम बच्चों के साथ हिन्दू धर्म अपनाने और सचिन के साथ नेपाल में हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के बाद भारत आई है। इसे मानवता और प्रेम के दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!