सात दिन में बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया तो पहलवानों के साथ धरने पर बैठेंगे भीम आर्मी चीफ

नई दिल्ली- 04 मई। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर गुरुवार शाम जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से बात-चीत करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वाले आरोपित बृजभूषण शरण सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सरकार के पास सात दिन हैं। अगर इन सात दिनों में पुलिस ने बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया तो आठवें दिन हम भी यहीं पर बोरिया बिस्तर लेकर आ जाएंगे। उसके बाद यहां से तभी उठेंगे जब पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय मिल जाएगा।

आगे चंद्रशेखर ने कहा कि जब देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों के साथ अन्याय करने वाले सांसद पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ रहा है, तो कल्पना कीजिए सामान्य लड़कियों के साथ गलत होने पर कैसे कार्रवाई होती होगी। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार और दिल्ली पुलिस बृजभूषण सिंह को बचा रही है।

बुधवार रात पुलिस ने जिस तरह से महिला पहलवानों के साथ बल प्रयोग किया, उससे ऐसा लग रहा है कि अब न्याय मांगने से नहीं मिलेगा। न्याय के लिए लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MADHUBANI:- ईजरा में कांग्रेस के उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत, मौके पर बोले पासी, कहा- गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के लिए चलाया जा रहा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, चुनाव आयोग अभियान पर रोक नही लगाती है,तो इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरेगा

BIHAR:- सीतामढ़ी स्थित ऐतिहासिक पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर के निर्माण के लिए 882 करोड़ 87 लाख जारी, 3 चरणों में होगा निर्माण,त्रिस्तरीय पंचायती राज जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के जरिए इलाज करवा सकेंगे,कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Rashifal

error: Content is protected !!