शिंजो आबे को थी बिहार की खास समझ: CM नीतीश

पटना- 08 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे काफी मिलनसार और काफी लोकप्रिय थे। वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वर्ष 2018 में जब मैं जापान गया था तो उस समय शिंजो आबे प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी, 2018 को शिंजो आबे से मुलाकात हुई थी। उनसे मुलाकात के दौरान देश से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्हें बिहार की विशेष समझ थी।उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं जापानी नागरिकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!